फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छेड़खानी व मारपीट में पड़ोसी नामजद

Sat, 30 Aug 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना रादौर क्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे व उसकी मां के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में महिला ने बताया कि 24 अगस्त की दोपहर उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का कर्मचंद घर पर आया और बेटी को अकेला पाकर उससे छेड़खानी की। बेटी ने शोर मचाया तो वह मौके पर पहुंची। विरोध करने पर उसने उसके व बेटी के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि केस दर्ज आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें