फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कार्य में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त : आयुष

Thu, 20 Mar 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर अभियंता शाखा, सफाई शाखा और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों व सफाई निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिए की वे फील्ड में रहे। सफाई संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वे अतिरिक्त समय लगाकर शहर की हर जगह को चमकाएं। कहीं भी कूड़े के ढेर, गंदगी या सीएंडडी वेस्ट नजर आए उसकी तुरंत सफाई कराएं। नालों में कहीं भी गंदगी नजर आए, उसकी सफाई कर उठान कराए। कभी भी स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम शहर में आ सकती है। टीम के आने पर उसे शहर का दौरा कराकर सफाई संबंधित कराए जा रहे कार्यों से अवगत कराएं।
विज्ञापन



निगम आयुक्त ने अभियंता शाखा के अधिकारियों से कहा कि शहर के हर वार्ड का दौरा कर सीएंडडी वेस्ट का उठान कर सफाई कराएं। दोनों जोन में लगी ट्रैक्टर ट्रॉलियों व जेसीबी को अतिरिक्त समय तक काम कराकर सीएंडडी वेस्ट का उठान करवाएं। कैल कचरा प्लांट में लगे ट्रॉमल द्वारा की जा रही कचरा प्रक्रिया की जांच करें। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी तालाब व जोहड़ पर साइन बोर्ड लगे हों। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण से संबंधित बैनर व फ्लेक्स लगाए। एमआरएफ सेंटर के अंदर व्यवस्थित तरीके से कचरा रखा हो। सभी प्रकार के कचरे के लिए अलग अलग खाने बने हो।

एसटीपी पर हो पर्याप्त प्रबंध -

जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने शहर के सीवरेज सिस्टम व एसटीपी पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जहां भी सीवरेज बने हुए है। शहरी क्षेत्र के सभी एसटीपी पर पर्याप्त प्रबंध हो। एसटीपी से निकलने वाले पानी का सही प्रबंध हो। रोजाना की एसटीपी की लॉगबुक व रिकार्ड अपडेट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें