फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नालों की सफाई में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त ः डॉ. यादव

Mon, 01 Jul 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निगम के कर्मचारी नालों की सही तरीके से सफाई कर रहे या नहीं, इसका हाल जानने के लिए खुद अफसर अब फील्ड में भी उतर गए हैं। इसी कड़ी में उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव ने जोन दो के नालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नालों की सफाई में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने जोन दो के लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, विश्वकर्मा चौक, कैंप, पुराना हमीदा समेत कई स्थानों पर नालों की सफाई का जायजा लिया। उन्होंने नालों की सफाई की बारीकी से जांच की। जिन नालों में गंदगी मिली, उसे मौके पर कर्मचारी बुलाकर साफ कराया गया। उन्होंने सफाई कार्य में जुटे सभी कर्मियों को नालों की अच्छी ढंग से सफाई करने, पूरी गाद को निकालकर उसका समय पर उठान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन एक के बाद उप निगम आयुक्त डाॅ. यादव ने सीएसआई सुनील दत्त, एसआई बिट्टू, सुमित, सुशील व अन्य के साथ लाजपत मेंजगाधरी से निकल कर आ रहे बड़े नाले का निरीक्षण किया। यहां कुछ जगह पॉलिथीन फंसी हुई थी। जिन्हें तुरंत निकालने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्होंने महाराणा प्रताप चौक पर अंडरग्राउंड नाले, विजय नगर कॉलोनी पर बड़े नाले का जायजा लिया। इसके अलावा विश्वकर्मा चौक व जम्मू कॉलोनी में भी बड़े नाले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें