सरस्वतीनगर। ब्लॉक सरस्वतीनगर के गांव गुंदियानी के उपचुनाव में नीलम देवी को सरपंच और वार्ड नंबर एक से विक्रम सिंह को पंच चुना गया है। यह दोनों पद बीसी-ए रिजर्व होने के कारण रिक्त पड़े थे, क्योंकि गांव में कोई वोट बीसी-ए न होने के कारण यह दोनों पद रिक्त हो गए थे। अब ये सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित कर दिए गए थे। इन दोनों पदों पर उपचुनाव में नीलम देवी व विक्रम सिंह के मुकाबले किसी ने भी पर्चा नहीं भरा और दोनों सर्वसम्मति से चुन लिए गए। सरपंच प्रतिनिधि अरविंद ब्योंगरा ने कहा कि गांव के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से गांव के सभी लंबित कार्य पूरे किए जाएंगे।