प्रतापनगर। प्रतापनगर और आसपास में अवैध रूप से प्ले स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में छोटे नौनिहालों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता प्रबंध भी नहीं किए गए हैं। कुछ बड़े स्कूल संचालक भी किराए की बिल्डिंग में प्ले स्कूल संचालित कर रहे हैं और अभिभावकों से मोटी फीस वसूल कर रहे है। कस्बे के लोगों का कहना है की छोटे बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। ऐसे में जरूरी है कि प्ले स्कूलों में सुरक्षा के जरूरी प्रबंध और मान्यता संबंधित दस्तावेज पूरे हो और नियमित रूप से जांच भी होती रहनी चाहिए।