राजकीय स्कूल दामला में पौधरोपण के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
यमुनानगर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तृतीय चरण के तहत इको क्लब फॉर मिशन लाइफ और विद्यालय की एनसीसी यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के जिला समन्वयक दर्शन लाल बवेजा ने विद्यार्थियों को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी कैडेट्स और इको क्लब के सदस्यों ने संस्कृत प्रवक्ता हरिराम, अध्यापक गौरव कुमार, अनिल कुमार और दर्शन लाल के नेतृत्व में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या ज्योत्सना जैन, विद्यालय प्रभारी सतिंद्र कुमार और एनसीसी अधिकारी संदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद