वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में पंजीकरण कराते एनसीसी कैडेट। स्वयं
जगाधरी। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी, यमुनानगर की ओर से आयोजित दस दिवसीय अंबाला ग्रुप थल सैनिक कैंप सह संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर, जगाधरी में हुआ। शिविर का आयोजन अंबाला ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल के निर्देशन, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक के नेतृत्व तथा लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी के प्रशासनिक मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिविर में अंबाला ग्रुप के अंतर्गत आने वाली हरियाणा की आठ एनसीसी बटालियनों के करीब 530 कैडेट भाग ले रहे हैं। ये कैडेट दो महाविद्यालयों सहित कुल 16 शिक्षण संस्थानों से पहुंचे हैं। संवाद