फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नवोदय विद्यालय को मिला पांच सितारा दर्जा

Wed, 19 Feb 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



प्रतापनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ को गिरहा परिषद (जीआरआईएचए) ने पांच सितारा की रेटिंग प्रदान की है। विद्यालय को यह दर्जा मिलने से स्टाफ सदस्यों में खुशी व उत्साह है। विद्यालय प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि भारत सरकार के नवीन और नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय व दिल्ली स्थित ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान टीईआरआई के संयुक्त उपक्रम गृह की ओर से यह रेटिंग प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि गृह परिषद के उद्देश्य भावनाओं के निर्माण व संचालन में पर्यावरणीय प्रभाव कम करना, ऊर्जा की खपत कम करना व नवीनीकरण ऊर्जा स्त्रोतों का उपयोग बढ़ाना व जल की बचत व पुनर्चक्रण की सुविधाओं को बढ़ावा देना है। प्रिंसिपल शेखावत ने बताया कि यह पुरस्कार चंडीगढ़ के ताज होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।
विज्ञापन

शेखावत ने बताया कि यह फाइव स्टार रेटिंग पूरे स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों के परिश्रम का परिणाम है। विद्यार्थियों व स्टाफ ने विद्यालय को खूबसूरत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय व विद्यार्थियाें के भविष्य को उन्नत करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।
संस्था की ओर से इसका अवलोकन किया जाता है। जिसमें कक्षाओं में प्रकाश, हॉस्टल में प्रकाश की व्यवस्था, पानी का चक्रीकरण, पेड़ पौधों में पानी देने की व्यवस्था जल संसाधन, विद्यालय में लगाए पेड़ पौधों इत्यादि का विस्तार से अवलोकन कर यह रेटिंग भारत सरकार की संस्था गृह द्वारा प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल शेखावत ने बताया कि यह पुरस्कार चंडीगढ़ के ताज होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। यह फाइव स्टार रेटिंग पूरे स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों के परिश्रम का परिणाम है। विद्यार्थियों व स्टाफ ने विद्यालय को खूबसूरत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय व विद्यार्थियाें के भविष्य को उन्नत करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें