फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल र्हाईवे पर भिड़ी टाटा सूमो-इनोवा, 10 अध्यापिकाएं घायल

Wed, 14 May 2014 12:13 AM IST
छछरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 73 ए पर बलाचौर गांव के पास जगाधरी की तरफ से आ रही अध्यापिकाओं से भरी टाटा सूमो और इनोवा की टक्कर हो गई। इसमें करीब 10 अध्यापिकाएं घायल हुई हैं।
विज्ञापन

 
जगाधरी से एक टाटा सूमो छछरौली के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अध्यापिकाओं को लेकर छछरौली आ रही थी। सुबह पौने आठ बजे के करीब बलाचौर गांव के पास सामने से एक तेज रफ्तार इनोवा ने टाटा सूमो को टक्कर मार दी।

इस हादसे में सूमो में सवार सभी अध्यापिकाएं और इनोवा का चालक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर छछरौली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ छछरौली सुरेश पाल ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बलाचौर के पास टाटा सूमो और इनोवा की टक्कर हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों की मदद करते उनको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस हादसे के बारे में किसी भी पार्टी की तरफ से थाना में शिकायत नही आई है। जैसे ही कोई शिकायत करता है पुलिस आगामी कार्रवाई शुरू कर देगी। घायलों के परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें