यमुनानगर। बाइक पर सवार होकर नशा बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पास से 17 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की बाइक कब्जे में ली गई है।
इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सोमनाथ, ओम प्रकाश, सतीश कुमार, प्रवीण, सुरेश, योगेश बड़शामी व अखिलेश की टीम ने गांव पंजेटो के पास नाकाबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एसडीओ बलविंद्र सिंह को बुलाया गया। जिनके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 17 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान पंजेटो निवासी संदीप के नाम से हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रमोद वालिया ने बताया कि आरोपी पिछले छह महीने से लगातार नशा तस्करी का काम कर रहा था और लंबे समय से टीम उसको पकड़ने की फिराक में थी।