फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुकिंग में नंदिनी और परमीत संयुक्त विजेता

Sat, 20 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप​स्थित छात्राएं व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कैंप व कुकिंग प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान छात्राओं व स्टाफ का एचबी, बॉडी मास इंडेक्स की जांच की गई। कुकिंग कंपटीशन में नौ ग्रुप व 30 एकल प्रतिभागियों ने भाग लिया। एकल प्रतिभागी की श्रेणी में बी वॉक प्रथम वर्ष की नंदिनी व तृतीय वर्ष की परमीत ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
बी कॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रथम वर्ष की दिलजीत ने दूसरा तथा बी कॉम प्रथम वर्ष की उल्फत जहां व लवी गोयल ने तीसरा स्थान अर्जित किया। समूह श्रेणी में बी कॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन की चिरंजीवी व प्राची ने पहला, बी कॉम जनरल द्वितीय वर्ष की पारूल व वैशाली ने दूसरा तथा हर्षदीप व महक ने तीसरा स्थान अर्जित किया। डीएवी कॉलेज की पूर्व कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन की प्राध्यापिका शायनी कांबोज निर्णायक मंडल में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज की डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि सही खानपान ही हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है। पौष्टिक आहार हमारे शरीर और रक्त को शुद्ध रखता है। इस प्रकार की गतिविधियां हमें रोजगारोन्मुख बनाती है। प्रो. पारूल सिंह ने कहा कि भारत में ज्यादातर महिलाओं में रक्त की कमी पाई जाती है। जिसके कई कारण है, लेकिन व्यस्त जीवन में अपने खानपान, पोषक डाइट पर ध्यान देकर स्वस्थ रहा जा सकता है। बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें