फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मृत महिला के घर में मिला सांप

Mon, 03 Mar 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। मियापुर गांव में चार दिन पहले समीर की पत्नी शबनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर शबनम की दहेज के लिए हत्या करने के आरोप लगाए थे। रविवार को समीर के घर से कोबरा सांप मिला। सांप को सपेरे की मदद से काबू किया गया। समीर के परिजनों का कहना है कि शबनम की मौत सांप के काटने से हुई होगी। पुलिस को इस एंगल से भी मामले की जांच करनी चाहिए। एसएचओ जगदीश चंद्र का कहना है कि शबनम की मौत सांप के डसने से हुई है या नहीं, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें