फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाका बना शोपीस, बिना जांच गुजर रहे वाहन

Sun, 02 Mar 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। अवैध खनन रोकने के लिए छछरौली अनाज मंडी पर लगाए गए नाके से शनिवार को बिना-ई रवाना बिल जांच के सैकड़ों रेत बजरी से भरे वाहन गुजरते हैं। अवैध खनन से भरी गाड़ियां बेरोकटोक छछरौली नाके से गुजरती रही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। अधिकारी नाकों पर तैनात कर्मियों के नगर निकाय चुनाव में व्यस्त होने की बात कह रहे हैं।
अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिले में 16 जगह प्रशासन की तरफ से नाके लगाए गए हैं। जिला प्रशासन दावे कर रहा है कि यमुनानगर में लगाए गए इन नाकों से एक भी अधूरे दस्तावेज और ओवरलोड के वाहन नहीं निकलेगें। इसको लेकर नाकों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की मुस्तैदी भी नजर आई। जैसे ही एक सप्ताह गुजरा उसके बाद अधिकारी और कर्मचारी फिर अपनी पुरानी आदत पर आ गए।
विज्ञापन

छछरौली अनाज मंडी के पास लगे नाके पर दर्जनों खनिज से भारी गाड़ियां बेरोकटोक निकलती नजर आई। वायरल वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहा है कि खनिज से भरी गाड़ियां बिना रोक टोक के निकल रही है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि सिर्फ एक पुलिस कर्मचारी के हवाले नाका छोड़ दिया गया है। जिला प्रशासन दावे कर रहा है कि नाकों पर आठ अलग-अलग विभागों के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। सवाल यह उठता है कि क्या खानापूर्ति के लिए सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन

अगर सख्ती दिखाई देती तो शायद नाकों से गुजरने वाली गाड़ियों के ई रवाना चेक किए जाते लेकिन बिना कागजात चेक किए बिना वाहन चालक और नाके पर लगे कर्मचारी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन पर सख्ती हो ऐसे में अधिकारी सुर्खियां बटोरने के लिए सिर्फ बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं बल्कि सच्चाई इसके विपरीत है। रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के निरीक्षक विकास यादव ने बताया कि अभी लगभग सभी कर्मचारी रविवार को होने वाले नगर निगम चुनाव में व्यस्त है। सोमवार से निरंतर नाके पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें