फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो पैदल चलना भी मुश्किल

विज्ञापन
शहर की सड़कों पर कुछ इस तरह अतिक्र्तमण पसरा हुआ है। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
तीन माह पहले नगर निगम द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान कारगर साबित नहीं हो सका। सड़कों पर पसरा अतिक्रमण का जाल इस कद्र है कि वाहन लेकर चलना तो दूर निकलना भी दूभर हो गया। दुकानदारों ने पांच से सात फीट आगे सामान को सड़क पर बढ़ा दिया। हालांकि निगम की तरफ से पीली पट्टी भी खींची गई, लेकिन वह भी बेअसर रही। इसी लापरवाही और ढील का फायदा अब दुकानदार उठा रहे हैं। सड़कों पर अतिक्रमण का मक्कड़ जाल इस कद्र हावी है की वाहन लेकर निकलना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा बुरे हालात शाम के समय हो जाते हैं सड़कों पर वाहनों की आवाजाही दोगुनी हो जाती है। ऐसे में जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

जहां-जहां पीली पट्टी वहीं ज्यादा अतिक्रमण : बता दें अतिक्रमण को कंट्रोल करने के लिए नगर निगम द्वारा रेलवे रोड व वर्कशॉप रोड पर दोनों छोर में पीली पट्टी खींची गई है। जो अब दिखाई भी नहीं देती। कमाल ये है कि जहां-जहां यह पीली रेखा खींची गई, वहीं सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। दुकानदारों ने सामान को पांच से सात फीट तक आगे बढ़ा दिया है। जबकि निगम की तरफ से उन्हें चेतावनी व चालान भी काटे गए थे। बावजूद इसके दुकानदारों पर कोई असर दिखाई नहीं दिया। अब दुकानदारों ने सामान पहले से ओर आगे बढ़ा दिया है, जिसका खामियाजा अब दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। और अब त्योहारी सीजन भी शुरू हो चुका है ऐसे में अब सड़कों पर पहले से अधिक अतिक्रमण बढ़ जाएगा। इससे स्थिति और भी विकट हो जाएगी।
यहां सबसे ज्यादा अतिक्रमण : रेलवे स्टेशन रोड स्थित जेपी अस्पताल, भारत पेट्रोल पंप के पास स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला, बाबी स्वीट हाउस, मुल्तानी फास्ट फूड व दूसरी ओर वर्कशॉप रोड पर रमेश जूस कार्नर, मोहन चिकन सेंटर आदि ऐसी जगहें हैं जहां वाहनों के सड़क पर खड़ा होने से आम जनता को राह चलने में मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी रोड पर बस स्टैंड से कमानी चौक तक सड़क पर हर दो मिनट में वाहनों से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यहां सड़क डिवाइडर बनाकर दो भागों में बांट दी गई है पर अतिक्रमण के चलते जाम लगने के लिए महज एक बस या ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी है। इन्हीं स्थानों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण है।
विज्ञापन

सड़कों से दोबारा से अतिक्रमण हटाओ अभियान की तैयारी की जा रही है। टीम भी बनाई जा चुकी है। जिन दुुकानदारों ने सामान को निर्धारित सीमा से आगे रखा हुआ है। उनका चालान और सामान को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

-अनिल नैन, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें