महंत श्री राम सुंदर दास से आशीर्वाद लेने पहुंचे पूर्व मेयर व अन्य। आयोजक
यमुनानगर। श्री लाल द्वारा मंदिर में आयोजित दो दिवसीय जन्मोत्सव समागम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने महंत श्री राम सुंदर दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दो दिवसीय आयोजन के दौरान 430 श्रद्धालुओं ने महाराज जी से नाम दीक्षा ली। भाजपा के प्रांतीय महासचिव एवं नगर निगम के पूर्व मेयर मदन चौहान भी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि महाराज जी का आशीर्वाद उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उनका जीवन त्याग, सेवा और भक्ति की मिसाल है। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश मेहता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि महाराज जी वर्ष में दो बार यमुनानगर आकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हैं। संवाद