यमुनानगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की तरफ से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी मोहित नेहरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत माय भारत क्विज से होगी, जो 12 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इस क्विज में कुल 20 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा व इसमें भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रथम चरण प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है। शीर्ष 10 हजार विजेताओं को उपहार दिए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को अगले चरण जैसे निबंध लेखन, प्रस्तुति व संवाद सत्र में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की वेबसाइट पर क्विज कॉलम पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को अपने विचार साझा करने, नेतृत्व प्रदर्शित करने और सामूहिक दृष्टिकोण से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने जिले के सभी युवाओं से अपील की कि वे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। संवाद