फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रादौर-जगाधरी मंडियों में सरसों खरीद शुरू

Tue, 31 Mar 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि रबी विपणन सीजन 2026-27 के तहत हरियाणा में सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू हो चुकी है। जिले की रादौर व जगाधरी अनाज मंडियों में खरीद के लिए हैफेड और हरियाणा वेयरहाउस को अधिकृत किया गया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नीतिश सिंगला के अनुसार, 28 मार्च को रादौर मंडी में हैफेड ने 8 क्विंटल सरसों खरीदी। वहीं 30 मार्च को हरियाणा वेयरहाउस के तहत तीन अप्रूव्ड किसानों ने 30 क्विंटल सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक दाम पर निजी खरीद में बेची। प्रशासन ने किसानों से व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें