फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राशन डिपो से फिर से मिलेगा सरसों का तेल

Sat, 03 Oct 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के राशन डिपो से उपभोक्ताओं को एक बार फिर सरसों का तेल मिलना शुरू होगा। सरकार की ओर से अगस्त, सितंबर और अक्तूबर तीन महीने का तेल एक साथ वितरित करने की तैयारी है। करीब दो माह से सरसों का तेल नहीं मिलने के कारण बीपीएल परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब दोबारा वितरण शुरू होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले में करीब दो लाख 20 हजार राशन कार्ड हैं। इनमें बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद परिवार शामिल हैं। सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों को राशन के साथ सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाता रहा है। हालांकि करीब दो माह पहले तेल का वितरण बंद कर दिया गया था। उस समय सरकार की ओर से लाभार्थियों के खातों में तेल की राशि भेजने की बात कही गई थी, लेकिन लोगों के अनुसार उन्हें राशि नहीं मिली। अब सरकार ने फिर से डिपो के माध्यम से सरसों का तेल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से अगस्त, सितंबर और अक्तूबर का तेल एक साथ दिए जाने की बात कही गई है। इससे उन परिवारों को विशेष राहत मिलेगी, जिन्हें पिछले महीनों में तेल नहीं मिल सका था।

13,500 गुलाबी कार्ड धारकों को भी लाभ:
जिले में करीब 13,500 गुलाबी राशन कार्ड हैं, जिनमें 35,376 लोग जुड़े हुए हैं। इन परिवारों को भी सरसों के तेल का लाभ मिलेगा। लाभार्थियों का कहना है कि महंगाई के बीच घर का बजट सीमित आय में चलाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में राशन डिपो से मिलने वाला सरसों का तेल परिवारों के लिए काफी मददगार है। महिलाओं ने सरकार के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि बीपीएल परिवारों को मिलने वाला तेल हर महीने नियमित रूप से मिलना चाहिए। उनका कहना है कि परिवार की कमाई सीमित है और रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में राशन के साथ मिलने वाला तेल घरेलू बजट का बोझ कम करता है। लाभार्थियों ने मांग की कि तीन महीने का तेल देने के बाद इसके वितरण में किसी तरह का अंतराल न हो और प्रत्येक माह समय पर तेल उपलब्ध कराया जाए, ताकि गरीब परिवारों को इसका नियमित लाभ मिलता रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें