फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कबड्डी मुकाबलें में मुसिंबल और बिहटा क्लस्टर प्रथम

Thu, 09 Oct 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दो​ दिवसीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि, स्टाफ व विद्यार्थी। स्कूल - फोटो : katra news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। मॉडल स्कूल के खेल मैदान में प्राइमरी स्कूलों की अंडर 11 आयु वर्ग की क्लस्टर स्तरीय ब्लॉक लेवल की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नरेश पाल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, ये न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं बल्कि टीम भावना और अनुशासन की भावना भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन

लड़कों की कबड्डी में मुसिंबल क्लस्टर प्रथम, बिहटा द्वितीय, लड़कियों की कबड्डी में बिहटा क्लस्टर प्रथम, माॅडल स्कूल व्यासपुर दूसरे स्थान पर रहा। रस्साकशी में बिहटा क्लस्टर प्रथम, माॅडल स्कूल व्यासपुर दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की रस्साकशी में बिहटा प्रथम, मछरौली दूसरे सथान पर रहा। लड़कों की खो-खो में मछरौली क्लस्टर ने पहला, जीएसएसएस व्यासपुर दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की खो-खो में मछरौली प्रथम गर्वमेंट सीसे स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर विजय कश्यप व्यासपुर, शिव कुमार, सुनेहरा, सुलेख, श्रवण नरेश, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें