फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से पूर्व पत्नी के पति की हत्या

Sun, 02 Mar 2014 01:08 AM IST
यमुनानगर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने पूर्व पत्नी के पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी जगतार सिंह कुरुक्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गंगानगर कॉलोनी निवासी अनु की दो शादियां हुई है। पहले उसने जिला कुरुक्षेत्र के कलसानी निवासी जगतार सिंह से शादी की, जिससे दो बेटियां हैं। जगतार को तलाक देने के बाद अनु ने गांव कठवा थाना शाहाबाद निवासी अमर सिंह से शादी कर ली। इन दोनों का एक बेटा है।

पिछले 7-8 साल से अनु बच्चों के साथ गंगानगर कॉलोनी में रह रही है। यह मकान अमर सिंह ने उसे खरीदकर दिया था। पुलिस के मुताबिक अमर सिंह 10-15 दिन के अंतराल में उससे और बच्चों से मिलने के गंगा नगर कॉलोनी में आता रहता था। शुक्रवार रात को भी अमर सिंह गंगा नगर कॉलोनी में पत्नी और बच्चों के पास आया था। पुलिस को दी शिकायत में अनु ने कहा कि रात को जब वह पति और बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब साढे़ 11  बजे जगतार सिंह उनके घर पर आ गया।
विज्ञापन


किसी बात को लेकर उसकी अमर सिंह से कहासुनी हो गई। इस दौरान जगतार सिंह ने पास में पड़ी कुल्हाड़ी से अमर सिंह के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद जगतार सिंह ने अमर सिंह के माथे पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। अमर सिंह लहूलुहान होकर नीचे जमीन पर गिर गया। अनु के शोर मचाने पर जगतार सिंह कुल्हाड़ी फेंककर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर बुड़िया गेट चौकी प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक अमर सिंह की मौत हो चुकी थी।

सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। जांच अधिकारी एएसआई अभय राम ने बताया कि मृतक की पत्नी अनु की शिकायत पर गांव कलसानी जिला कुरुक्षेत्र निवासी जगतार सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पहले भी दी थी जान से मारने की धमकी
पुलिस के मुताबिक आरोपी जगतार सिंह ने पहले भी अमर सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। पत्नी द्वारा तलाक दिए जाने के बाद जगतार स्वयं को अकेला महसूस करने लगा था। जगतार चाहता था कि अनु और बच्चे उसके पास रहें। लेकिन जब अनु ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया था, तो उसने अमर सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक तभी से वह अमर सिंह से रंजिश पाले हुए था, जिसके चलते शुक्रवार रात को उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें