फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली से घायल किसान की मौत, अज्ञात पर हत्या व लूट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला रोड पर गोली लगने से घायल हुए अजीजपुर निवासी सुमित की मुलाना मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। रविवार देर शाम पत्नी को उसके मायके अलीपुरा छोड़कर आ रहे सुमित पर जगाधरी बस स्टैंड के पास दो बदमाशों ने गोली मार उसकी कार व मोबाइल लूट लिया था। बदमाश खून से लथपथ सुमित को सड़क किनारे फेंककर चले गए थे। लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उसे पीजी रेफर कर दिया गया था। बीच रास्ते में उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मुलाना मेडिकल कॉलेज में ले गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। जगाधरी पुलिस ने मृतक के भाई चेतन की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों पर हत्या व लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव अजीजपुर निवासी चेतन ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई सुमित की गांव अलीपुरा में पांच साल पहले शादी हुई थी। रविवार सुबह सुमित अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने के लिए अलीपुरा गया था। पत्नी को वहां छोड़कर अकेला अपनी कार में वापस आ रहा था। दोपहर के समय उसके भाई ने उसके पास फोन कर एटीएम का पिन नंबर पूछा। उस समय वह खेतों में था। शाम करीब पांच बजे वह जब खेत से आया और उसने देखा कि उसका भाई सुमित अब तक घर नहीं आया। उसने सुमित को फोन किया तो उसने बताया कि वह हरनौल के पास है। रास्ते में गन्ने का ट्रॉला पलटने से जाम में फंसा हुआ है। साढ़े छह बजे शाम को किसी ने उसके पास फोन कर बताया कि उसके भाई को किसी ने गोली मार दी है। अम्बाला रोड पर बस स्टैंड के पास वह खून से लथपथ पड़ा था। उसे सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। सूचना पर वह तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने उसके भाई की गंभीर हालत देखकर पीजीआई रेफर कर दिया। जब वह उसे पीजीआई ले जा रहे थे तो रास्ते में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर वे उसे मुलाना मेडिकल कॉलेज में ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर धारा-302, 378बी और आर्म्स एक्ट के तहत हत्या व लूट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें