फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव खंडहर में छिपाया, नष्ट करने के लिए डाला नमक

विज्ञापन
विज्ञापन
खंडहर पड़े सिंचाई विभाग के क्वार्टरों में उस समय लोगों की भीड़ जुटने लगी, जब लोगों को वहां हत्या कर शव दबे की सूचना मिली। बदबू न आए और जल्दी गल सड़ जाए इसके लिए शव पर भारी मात्रा में नमक डाला रखा था। किसी ने हत्या कर शव खुर्दबुर्द करने के लिए यहां खंडहर में दबाकर नमक डाल दिया। चूंकि खंडहर की तरफ किसी का आना जाना नहीं होता है। सूचना क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। वहीं ऐसी सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। प्रथम दृष्टि में प्रतित होता है कि शव चार से पांच दिन पुराना है। लेकिन कड़ाके की सर्दी होने के कारण ज्यादा नहीं गला है। पुलिस आसपास के लोगों से मृतक के बारे पूछताछ कर रही है। फिलहाल किसी ने मृतक की पहचान नहीं की है। वहीं इस तरह हत्या कर शव खुर्दबुर्द करने की वारदात से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

हथनी कुंड स्थित सिंचाई विभाग जमीन पर विभाग के क्वार्टर हैं। जो पुराने होने के कारण खंडहर हो चुके हैं। यहां पर सिंचाई विभाग के चौकीदार रामधारी और भूप सिंह पेड़ों पर निशान लगा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि खंडहर पड़ी बिल्डिंग नंबर-12 के पीछे लगे नींबू के पेड़ के पास बरसाती पानी के पाइप में एक व्यक्ति पड़ा है। जिस पर उन्होंने सोचा कि कोई शराब पीकर यहां गिर गया होगा। जब पास आकर देखा तो व्यक्ति मृत था। उन्होंने तुरंत अधिकारियों व पुलिस को दी। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी सहित थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव की स्थिति देखकर थाना प्रभारी सुभाषचंद ने सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। पुलिस के अनुसार शव तीन से पांच दिन पुराना हो सकता है। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे पूछा, लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की। पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें