फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ रुपये के लिए मुंशी की हत्या

Tue, 04 Feb 2014 12:52 AM IST
अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले की एक फैक्टरी में मात्र सौ रुपये के लिए एक श्रमिक ने ठेकेदार के मुंशी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ सदर ने बताया कि आरोपी दीपक फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उत्तरी बंगाल के कुच्च विहार निवासी सोबिन बर्मन (35) करहेड़ा खुर्द स्थित एक सॉ मिल फैक्टरी में लेबर ठेकेदार का मुंशी था। शाम को वह अपने क्वार्टर पर था। इसी दौरान फैक्टरी में काम करने वाला जलपाईगुडी निवासी दीपक वहां आया। उसने सोबिन से सौ रुपये मांगे। सोबिन उसे पहले ही दो सौ रुपये दे चुका था इसलिए उसने सोबिन को और रुपये देने से मना कर दिया।

इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। दीपक ने शराब पी हुई थी। उसने सोबिन के साथ हाथापाई शुरू कर दी और इसी दौरान उसने वहां रखा चाकू उठाकर सोबिन के पेट में दो-तीन वार किए। सोबिन जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद दीपक वहां से फरार हो गया। क्वार्टर में रहने वाले अन्य श्रमिक वहां आए और घायल सोबिन को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रमिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक सोबिन के भतीजे दीपक बर्मन की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें