फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगरपालिका ने बाजार से अवैध कब्जे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को बाजार व बस अड्डे के आसपास से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई से अवैध अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

नगर पालिका के सचिव भम्बूल सिंह ने बताया कि त्योहारों के दिनों के बाद भी बाजार में अवैध अतिक्रमण जारी रहने से आवाजाही में बहुत दिक्कत हो रही थी। इसलिए दो दिन पहले अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए जाने के अलावा मुनादी भी करवाई गई थी। इसके बाद भी अवैध अतिक्रमण न हटाने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल सिंह व सफाई सुपरवाइजर विक्रम की अगुवाई में नगरपालिका की टीम ने बुधवार को बाजार से अवैध अतिक्रमण हटाए। इस दौरान किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं कुछ दुकानदारों ने अवैध अतिक्रमण हटाने में पक्षपात किए जाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि सब्जी मंडी के पास अवैध अतिक्रमण नहीं हटाए गए। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर शेड बनाकर कब्जे किए हुए हैं, उन्हें भी हटाया नहीं गया। अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल फल व सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों को ही निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें