फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे निगमकर्मी

Fri, 30 Jan 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की शाखा नगर निगम यमुनानगर की ओर से यूनियन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

शाखा प्रधान पपला ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। जिला प्रधान प्रवेश परोचा और शाखा मुख्य सलाहकार राजकुमार सिसौली ने संयुक्त बयान में कहा कि पालिकाओं, परिषदों और निगमों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों पर सरकार से कई दौर की वार्ता हुई थी। उस दौरान राज्य कमेटी को जल्द समाधान कर आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में कमलेश, जीतो देवी, संजीत, सुरेश, संजय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें