जगाधरी में अतिक्रमण करने वाले दुकानदार का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
जगाधरी। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को पांवटा साहिब रोड पर मटका चौक से जगाधरी बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले तीन दुकानदारों के चालान भी किए गए।
टीम जैसे ही मटका चौक क्षेत्र में पहुंची दुकानदारों ने खुद ही दुकानों के बाहर रखा सामान अंदर करना शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर सरिया और अन्य सामान रखा मिला, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। निगम टीम ने तत्काल सामान हटवाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन दुकानदारों के चालान काटे। उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर जोन एक और जोन दो में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें अपने क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कारवाई कर रही है। साथ दुकान के बाहर रखा सामान जब्त कर जुर्माना वसूल रही है। संवाद