फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम टीम ने काटे आठ दुकानदारों के चालान

Sat, 09 May 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वाले दुकानदार से बात करती निगम की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने खुले में गंदगी फैलाने, अतिक्रमण करने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए जगाधरी के श्मशान घाट रोड और बूड़िया क्षेत्र में आठ दुकानदारों के चालान काटे। मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम सबसे पहले श्मशान घाट रोड पहुंची। टीम ने अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर तीन रेहड़ी विक्रेताओं और एक दुकानदार के चालान किए। इसके बाद टीम बूड़िया खारवन रोड पहुंची। यहां दो बैग मेकर दुकानों के गंदगी फैली हुई थी। टीम ने दोनों के चालान काटे। पानी की टंकी के पास एक कबाड़ी व दुकानदार का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें