फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नपा के पार्षदों की 13 को होगी विशेष बैठक

Thu, 05 Feb 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर में नगरपालिका की ओर से 13 फरवरी को पार्षदों की विशेष बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता नपा चेयरमैन रजनीश मेहता करेंगे। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक की देखरेख में बैठक में सभी 16 पार्षद भाग लेंगे। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि इस दौरान पिछले साल आठ अगस्त को हुई बैठक के कार्यों की पुष्टि की जाएगी। सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में शहर के श्मशान घाट को हरा भरा बनाने, पालिका सीमा क्षेत्र के कच्चे गोहर को पक्का करवाने, वार्ड कमेटी बनाने, पशुओं, बंदरों पकड़वाने, वर्षा से पूर्व नालों की सफाई करवाने, प्रॉपर्टी टैक्स डाटा में मोबाइल व नाम दर्ज करने बारे सर्वे करवाने, पार्षदों के मीटिंग हॉल के कार्य को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं, साजन जून कार्नर के पास शौचालय का निर्माण करवाए जाने बारे, डी प्लान 2026-27 के कार्यों पर विचार विमर्श किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें