फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: औरंगाबाद में अवैध कब्जों पर चली निगम की जेसीबी

Sat, 02 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
औरंगाबाद गांव में अवैध कब्जे को तोड़ती जेसीबी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने वार्ड नंबर-18 के गांव औरंगाबाद में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से चारदीवारी और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया।
लोगों ने यहां निगम की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर चहारदीवारी कर ली थी और स्थायी निर्माण की तैयारी कर रहे थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके तहत पहले कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया गया और समय सीमा पूरी होने के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई। निगम आयुक्त के निर्देश पर भवन निरीक्षक प्रशांत राणा के नेतृत्व में निगम कर्मियों और होमगार्ड जवानों की टीम गठित की गई। टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया और जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माणों को एक-एक कर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही, हालांकि अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त प्रसाद ने स्पष्ट किया कि न किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध कब्जों की पहचान की जा रही है और जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें