फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर निगम ने 15 विज्ञापन साइट आवंटन के लिए जारी की निविदा

Tue, 18 Mar 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। निगम की ओर से तीन साल के लिए 15 विज्ञापन साइटों के लिए टेंडर जारी किए है। जिनसे निगम को तीन साल में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी होने की संभावना है। ये साइटें शहर के पाश एरिया, रेलवे रोड, पुराना सहारनपुर रोड, जगाधरी रोड, जगाधरी वर्कशाप रोड सहित अन्य मार्गों पर हैं। एजेंसी को साइट पर साइज व वैलिडिटी का पूरा ब्योरा देना होगा।

नगर निगम क्षेत्र में रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड, गोविंदपुरी रोड, जगाधरी रोड, सहारनपुर रोड, अंबाला रोड, पांवटा साहिब रोड समेत विभिन्न मार्गाें पर निगम की विज्ञापन साइट है। कुछ लोग विज्ञापन साइट पर विज्ञापन देने की बजाय शहर में अवैध होर्डिंग लगाते है। जिन पर निगम द्वारा समय समय पर कार्रवाई की जाती है और होर्डिंग पोस्टर उतारे जाते है।
विज्ञापन

अब निगम द्वारा विज्ञापन साइट के टेंडर आमंत्रित किए गए है। कुछ समय पहले भी कुछ साइट विज्ञापन के लिए निगम द्वारा दी गई थी। अब निगम द्वारा 15 विज्ञापन साइट को तीन साल के लिए एजेंसी या कंपनी को देने के लिए टेंडर जारी किए है। संबंधित एजेंसी या कंपनी ऑनलाइन टेंडर भरकर विज्ञापन के लिए साइट ले सकते है।
विज्ञापन

इनमें यूनिपोल, होर्डिंग पैरलल, एक्साइटिंग व ओवरहेड गैंट्रीज व बाउंड्री वाल्स शामिल हैं। तीन साल में इन विज्ञापन साइट से निगम को लगभग एक करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा व एसडीओ राजेश शर्मा ने बताया कि बोली के आधार पर विज्ञापन साइट के टेंडर दिए जाएंगे। विज्ञापन साइट के टेंडर लेने के इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें