यमुनानगर। नगर निगम की ओर से सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर निगम के कर्मचारी वार्ड में जाकर लोगों को स्वच्छता व अभियान के बारे में जागरूक किया। इस दौरान जगाधरी के वार्ड नंबर-7 और 22 में अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी की टीम ने वार्ड 7 के सेक्टर-17, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड 22 की संजय विहार कॉलोनी, गोविंदपुरी व अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों को स्रोत स्तर पर ही कचरा अलग करने की चार कूड़ादान कचरा पृथक्करण प्रणाली के बारे में बताया। इस दौरान आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार ने लोगों को चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन के महत्व और उनके सही उपयोग की जानकारी दी।