फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर निगम ने किया पांच आर अपनाने का आह्वान

Sat, 04 Apr 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर को अपशिष्ट मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर नगर निगम अब अपनी रणनीति को और धार देने में जुट गया है। अंतरराष्ट्रीय अपशिष्ट मुक्त दिवस पर शुक्रवार को महापौर कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए ‘रिड्यूस’ यानी कचरा कम करना सबसे अहम कदम है। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम और हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम की ओर से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संबंध में चलाए जा रहे अभियानों से सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि निगम के प्रयासों से वार्ड नंबर सात को अपशिष्ट मुक्त घोषित किया जा चुका है। अब लक्ष्य पूरे शहर को इस दिशा में आगे बढ़ाना है। इसके लिए जरूरी है कि हर नागरिक अपने घर से ही कचरे को कम करने और प्लास्टिक के उपयोग से दूरी बनाने की शुरुआत करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें