फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका और अग्निशमन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

विज्ञापन
मीटिंग करते नगर पालिका और अग्निशमन से जुड़े कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर हरियाणा सरकार द्वारा नगरपालिका और अग्निशमन के कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा हैं। जिसको लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। कोरोना महामारी की इस मुश्किल घड़ी में सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए एक्सग्रेसिया जैसी घोषणाओं से भी निकायों और अग्निशमन में कार्य कर रहे कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। सुरक्षा उपकरण भी कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं कराए जा रहे। नगरपालिका संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, अग्निशमन सेवा के राज्य प्रेस प्रवक्ता गुलशन भारद्वाज, शाखा प्रधान राज कुमार धारीवाल, सचिव प्रवेश परोचा, प्रधान विक्की पारचा ने बताया कि मई 2018 में सरकार के द्वारा किये गए वायदे के अनुसार 1,046 फायर ऑपरेटर की भर्ती केंसल ना करना, नगरपालिका और मार्केट कमेटी को विभागीय रोल पर ना लेना, कर्मचारियों को कई महीने से सैलरी ना मिलना, निकाले गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापिस ना लेना आदि इन सभी मांगों के पत्र सरकार को बार बार भेजे जा रहे है, लेकिन सरकार संघ के साथ बातचीत करने को तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें