फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 7.25 करोड़ से बना बहुउद्देशीय हॉल बदहाल, खिलाड़ी बेहाल

Mon, 19 Oct 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बहुउद्देशीय हाॅल का बेस उखड़ने के बाद लगा लकड़ी का ढेर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से तेजली खेल परिसर में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया बहुउद्देशीय हॉल आज बदहाली का शिकार है। हॉल के अंदर लकड़ी का तैयार किया गया बेस पूरी तरह टूट चुका है। फर्श की लकड़ियां उखड़कर बिखर गई हैं और परिसर के अंदर ही लकड़ियों का बड़ा ढेर लगा हुआ है।
ऐसे में यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को हर समय चोट लगने का खतरा बना रहता है। विभाग की अनदेखी के कारण खिलाड़ियों को सुविधाओं के बजाय अपनी सुरक्षा की चिंता अधिक सता रही है। इस हॉल में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, रेसलिंग, जूडो, फेंसिंग, वॉलीबॉल और योग सहित कई इनडोर खेलों का आयोजन होता है।
विज्ञापन

जिले में इनडोर खेलों से जुड़े 400 से अधिक खिलाड़ी हैं। इसके बावजूद हॉल की हालत में सुधार नहीं हो रहा। हाल ही में यहां खेल महाकुंभ का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावकों ने बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। खिलाड़ियों को टूटे हुए फर्श पर मुकाबले खेलने पड़े। कहीं दरी बिछाकर तो कहीं अन्य अस्थायी इंतजाम करके प्रतियोगिताएं कराई गईं।
वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अर्मनजोत कौर, रमनदीप, काजल, ज्योति और रीना का कहना है कि यहां सुविधाओं का अभाव है। खेल पर ध्यान देने के बजाय उन्हें खुद को चोट से बचाने के लिए अधिक सतर्क रहना पड़ता है। फर्श की हालत खराब होने से अभ्यास करने में परेशानी होती है। लंबे समय से हॉल की स्थिति की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आठ साल पहले तैयार हुआ था हॉल
करीब आठ साल पहले तैयार हुए इस हॉल में शौचालय, किचन, ड्रेसिंग रूम, पवेलियन, रेस्ट रूम, मीडिया सेंटर, वीआईपी रूम और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। लोक निर्माण विभाग की बीएंडआर शाखा ने इसमें लकड़ी का काम कराया था। करीब 7.25 करोड़ रुपये की लागत वाले इस हॉल का शिलान्यास चार सितंबर 1997 को तत्कालीन प्रदेश के मुख्य सचिव आईएएस आरएस वर्मा ने गोल्डन हॉल के नाम से किया था। हॉल की लंबाई 247 फीट और चौड़ाई 180 फीट है।
विज्ञापन

नवीनीकरण के लिए मुख्यालय को लिखा पत्र : शिल्पा
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि बहुउद्देशीय हॉल खेलने लायक नहीं है। विभाग की ओर से यहां खेल महाकुंभ आयोजित कराने से भी मना किया गया था। इसके बावजूद आयोजन हुआ। विभाग के उपनिदेशक भी हॉल का निरीक्षण कर चुके हैं। हॉल के नवीनीकरण के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है।

बहुउद्देशीय हाॅल का बेस उखड़ने के बाद लगा लकड़ी का ढेर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें