संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। मुल्तान सभा की ओर से रविवार को शहर में 45वां मुल्तान जोत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुल्तान सभा के प्रधान डॉ. अशोक मिगलानी के नेतृत्व में हवन यज्ञ भी कराया गया। पक्के घाट पर श्रद्धालुओं ने मुल्तान जोत की पूजा कर जल में प्रवाहित किया।
इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा मुल्तान भवन से शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए पश्चिमी यमुना नहर के पक्के घाट पर संपन्न हुई। वहीं रोटरी क्लब द्वारा भी पक्के घाट पर मुल्तान जोत यात्रा का स्वागत किया। वहीं, शोभायात्रा में आए नगरपालिका चेयरमैन शालू मेहता, पार्षद प्रतिनिधि रणजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुदेश सैनी काला, भाजपा नेता मुकेश अरोड़ा मक्की, प्रदीप मिढ्ढा, केशव नसीब, बौद्ध राज आहूजा, लेखराज आहुजा, मूलराज, तिलक राज राजू आदि श्रद्धालुओं को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा के दौरान ढोल नगाड़ों से डांडिया खेला। इस अवसर पर प्रधान डॉ. मिगलानी व वरिष्ठ सदस्य मोहनलाल अरोड़ा ने बताया कि मुल्तान जोत महोत्सव का आयोजन पूरे देश में किया जाता है। इसका सबसे बड़ा आयोजन हरिद्वार में होता है। इस अवसर पर चेयरमैन शालु मेहता, डॉ. एससी सैनी, दारी मनचंदा, सतीश चौधरी, मास्टर बालकिशन, सतीश सैनी, सचिन पुरूथी, राजकुमार शर्मा, देवीदयाल अरोड़ा, ओमप्रकाश संदूजा, मूलराज आदि मौजूद रहे।
शोभायात्रा का स्वागत करते पंजाबी समाज के लोग। संवाद