फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर में 11 को निकाली जाएगी मुल्तान जोत शोभायात्रा

Thu, 08 Aug 2024 07:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। क्षेत्र की मुल्तान सभा की ओर से 11 अगस्त को गीता भवन में 44वां मुल्तान जोत महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ सुबह साढ़े आठ बजे हवन से किया जाएगा। सभा प्रधान डॉ. अशोक मिगलानी के नेतृत्व में हवन किया जाएगा। हवन के बाद सभा की ओर से मुल्तान जोत के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा गीता भवन से शुरू होगी जो मुख्य बाजार से पश्चिमी यमुना नहर के पक्के घाट पर संपन्न होगी। मुल्तान जोत शोभायात्रा का पक्के घाट पर रोटरी क्लब प्रधान निर्मल सिंह और मुख्य सलाहकार डॉ. एससी सैनी के नेतृत्व में सदस्य फूल मालाओं से स्वागत करेंगे। पक्के घाट पर मुल्तान जोत का पश्चिमी यमुना नहर में विसर्जन किया जाएगा।
प्रधान डॉ. अशोक मिगलानी व वरिष्ठ सदस्य मोहनलाल अरोड़ा ने बताया कि मुल्तान जोत महोत्सव देशभर में मनाया जाता है। इस दौरान देवीदयाल अरोड़ा, मोहनलाल अरोड़ा, ओमप्रकाश संदूजा, मूलराज, भारत भूषण मेहता, वासुदेव मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें