संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। मुकंद लाल संस्था ने तीन लाख रुपये की डेंटल चेयर सरकारी अस्पताल को भेंट की। डेंटल चेयर अस्पताल के एसएमओ डॉ. विजय परमार को सौंपी गई।
डॉ. परमार ने संस्था के चेयरमैन सेठ अशोक कुमार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि डेंटल चेयर मिलने पर आमजन को दांतों का इलाज कराने में सुविधा होगी। संस्था की ओर से सरकारी अस्पताल में आधुनिक शौचालय बनाया जा रहा है। इस मौके पर रोटरी क्लब पूर्व प्रधान डॉ. एससी सैनी, डॉ. रमेश कुमार, पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, ईश्वर गर्ग, प्रमोद बंसल, सुभाष खुर्दबन मौजूद रहे।