फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फेंसिंग नर्सरी के लिए सांसद ने दी मदद

Fri, 09 Oct 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खेल नर्सरी के लिए सहायता रा​शि का चेक भेंट करते सोनी कुमार। स्वयं
विज्ञापन
रादौर। विधानसभा रादौर क्षेत्र में संचालित फेंसिंग नर्सरी के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सांसद नवीन जिंदल की ओर से 80 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। राशि का उपयोग खिलाड़ियों के लिए फेंसिंग खेल किट खरीदने में किया जाएगा। सहायता राशि का चेक रादौर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सोनी कुमार ने फेंसिंग नर्सरी के प्रशिक्षक अवधेश कुमार और जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा शिवराम को सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अजय वाल्मीकि, मीडिया प्रमुख एवं आईटी सेल साहिल चांवरिया समेत अन्य मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने पर सांसद नवीन जिंदल का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें