यमुनानगर। गांव रतनपुरा में चोरों ने तीन किसानों के ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव रतनपुरा निवासी सुखविंदर सिंह ने सदर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी की शाम को वह अपने खेतों से काम खत्म करके घर आ गया था। अगले दिन सुबह जब वह खेतों में गए तो उसे ट्यूबवेल के कमरे का लगा ताला टूटा हुआ मिला अंदर से मोटर गायब मिली। चोरों ने उनके पड़ोसी सुखविंदर सिंह व हरविंदर सिंह के ट्यूबवेल से भी मोटर चोरी की थी। संवाद