यमुनानगर। गांव खजूरी में चोरों ने सात किसानों के ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ली। पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव खजुरी निवासी अनिल कुमार ने जठलाना पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 11 दिसंबर को देर शाम खेतों से काम खत्म करके अपने घर आ गए था। सुबह वह खेतों में गया तो उसके ट्यूबवेल के कमरे का ताला टूटा था और अंदर से मोटर गायब थी। बाद में पता चला कि चोरों ने गांव के ही देवेंद्र, नीरज चौहान, पवन कुमार, राजेश कुमार व संजय कुमार के खेतों से भी ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर ली हैं। संवाद