फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवारों ने युवक को बातों में उलझा पर्स छीना

Sat, 01 Aug 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विजय नगर कॉलोनी निवासी एक युवक से बाइक सवार दो आरोपियों ने बातों में उलझा कर चार हजार रुपये से भरा पर्स छीन लिया। युवक ने उस समय पुलिस को शिकायत नहीं दी, लेकिन कुछ दिन बाद दोनों संदिग्ध दोबारा दिखाई देने पर उसने उनका पीछा किया। इसके बाद शहर जगाधरी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में विजय नगर कॉलोनी निवासी राशिद ने बताया कि वह 26 जुलाई को बूड़िया चौक की ओर से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में श्मशान घाट के नजदीक बाइक पर आए दो युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों युवकों ने मस्जिद का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। इसी दौरान एक युवक ने उसे धक्का दिया और शर्ट की जेब से पर्स निकाल लिया।
विज्ञापन

पर्स में करीब चार हजार रुपये रखे थे। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए, लेकिन पीड़ित ने उनकी बाइक का नंबर नोट कर लिया। राशिद के अनुसार शुक्रवार रात वह प्यारा जी मंदिर की ओर जा रहा था। वहां उसे वही बाइक और दोनों युवक दिखाई दिए। उसने उन्हें रोककर पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन दोनों मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि शहर जगाधरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है, वहीं युवकों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें