यमुनानगर। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रामनगर कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि वह रविवार रात करीब 11 बजे छछरौली से बाइक पर घर लौट रहा था। तेलीपुरा मोड़ कार चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गांव मुकारबपुर निवासी गौरव घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जगाधरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी ने कार का नंबर नोट कर लिया है। पुलिस कार के नंबर से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। संवाद