फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार से कुचलकर बाइक सवार की गई जान

Mon, 23 Nov 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर सुखपुरा बाईपास के पास कार की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इसी दौरान कार का अगला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव हैदरपुर निवासी 33 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव धौडंग निवासी करनैल सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह वह निजी काम से जा रहे थे। जब वह सुखपुरा बाईपास के पास पहुंचे तो सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर औरंगाबाद रेस्ट एरिया से आगे एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। इसके बाद कार का अगला टायर उसके ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद चालक कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन फिर कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। करनैल सिंह के मुताबिक उन्होंने कार का नंबर नोट कर लिया और तुरंत एंबुलेंस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। गंभीर चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें