फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 11 Nov 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव भूत माजरा के पास महिंद्रा पिकअप की टक्कर से 42 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
राजीव गार्डन यमुनानगर निवासी विनोद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 42 वर्षीय भाई मनोज शर्मा आठ नवंबर की रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह गांव भूत माजरा के पास पहुंचा तो इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही महिंद्रा पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन समेत भाग गया। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मनोज को देखकर राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मनोज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

गंभीर चोटें लगने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। विनोद शर्मा की शिकायत पर अज्ञात महिंद्रा पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हादसे के बाद चालक की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें