साढौरा। गांव झंडा-असगरपुर मार्ग के नजदीक शुक्रवार शाम को डंपर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव झंडा निवासी 45 वर्षीय राजबीर निवासी गांव झंडा के तौर पर हुई है। राजबीर बाइक पर सवार होकर गांव झंडा से सालेहपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव झंडा के पास एक डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के शवगृह भिजवा दिया गया। संवाद