फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 03 Aug 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव मिल्क सुखी के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव शाह कमेशपुर निवासी 43 वर्षीय रणजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के भाई संजीव कुमार ने बताया किउसका छोटा भाई रणजीत सिंह शनिवार को बाइक लेकर किसी काम से पाबनी कलां गया था। लौटते समय जब वह गांव मिल्क सुखी के पास पहुंचा तो सामने से एक कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रणजीत सिंह बाइक समेत सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
राहगीरों की मदद से घायल रणजीत को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें