यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। गांव गधौला निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 11 जुलाई की रात वह अपने भाई विशाल कुमार के साथ कार से दोसड़का की ओर से आ रहे थे। संगम ढाबा के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। इस पर एक युवक बाइक छोड़कर भाग गया। वह और उसका भाई घायल बाइक सवार कार में जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने गांव जड़ौदा निवासी शमशेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद