फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 23 Jun 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुराने हमीदा क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के शाहजहांपुर निवासी 32 वर्षीय आदिल किसी काम से बाइक पर जा रहा था। जब वह पुराना हमीदा के पास पहुंचा तो उसकी बाइक की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदिल सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। घायल आदिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें