फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 27 Nov 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगदीश। फाइल फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर गांव करेहड़ा खुर्द के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उत्तराखंड के जिला देहरादून के डोईवाला निवासी 31 वर्षीय जगदीश कुमार की मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिले के गांव पोटली निवासी कर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त जोगिंद्र सिंह के साथ बाइक पर कलानौर गांव में आयोजित समारोह में शामिल होने गया था। समारोह के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर-पंचकूला हाईवे पर उसकी मुलाकात मौसी के बेटे जगदीश कुमार से हुई। जगदीश अपनी बाइक पर यमुनानगर आया हुआ था।

कर्मबीर के अनुसार जगदीश ने हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाया था। इसके बाद वह अपनी बाइक से यमुनानगर की तरफ रवाना हो गया। कर्मबीर और उसका दोस्त जोगिंद्र सिंह भी अपनी बाइक से उसके पीछे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए जगदीश की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जगदीश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग हो गया। इस दौरान किसी राहगीर ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से जगदीश को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसका सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें