फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत

Mon, 20 Jul 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव मेघुवाला के पास सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव शहजादवाला निवासी 50 वर्षीय रामशरण के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव शहजादवाला निवासी साजन ने बताया कि उनके चाचा रामशरण बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। जब वह गांव मेघुवाला के पास पहुंचे तो कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चाचा बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उनकी मदद की और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रतापनगर एसएचओ रोहताश ने बताया कि साजन की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें